https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, कायराना करतूत से इलाके में दहशत

बीजापुर।

नक्सलियों ने बीती रात केशामुण्डी गांव में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा फेंका है। जिसमें ग्रामीण को गद्दार घोषित किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केशामुंडी निवासी ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिड़मा उम्र 41 की बीती रात नक्सलियों ने घर में घुस कर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

घटना स्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी का पर्चा बरामद हुआ है। जिसमें नक्सलियों ने गद्दार का साथ देने, सलवा जुडूम में काम करने और पार्टी की सूचना देने की बात लिखी गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। नक्सलियों ने बीती रात जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केशामुंडी निवासी ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिड़मा उम्र 41 की बीती रात नक्सलियों ने घर में घुस कर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button