https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-सुकमा में गाज गिरने से 12 मवेशियों की मौत, बारिश के बीच मालिकों ने छोड़ दिए थे जानवर

सुकमा।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती रात से लगातार हो रही बारिश की बीच आज सुबह गाज की चपेट में आकर एक दर्जन मवेशियों की मौत हो जाने की जानकारी सामने आ रही है। जिसके बाद मवेशी मालिकों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है। जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव में आज तेज आंधी और बारिश के बीच गाज गिरने की से 12 मवेशियों की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि पोलमपल्ली में देर रात से लगातार बारिश हो रही थी। इस बीच आज सुबह मवेशी मालिकों के द्वारा मवेशियों को छोड़ दिया गया था जहां गाज गिरने की वजह से 12 मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों की मौत के बाद सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मवेशी मालिकों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। हालांकि इस मामले में प्रशासन के निर्देश पर राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और मुआवजे की प्रक्रिया की गई।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button