उत्तराखंडराजनीति
Trending

चुनाव के समय मोदी के साथ हरीश रावत की फोटो वायरल

देहरादून 10 अप्रैल 2024:इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत कीफोटो से सनसनी मच गई। चुनाव के दौरान ही लोग उनके पार्टी बदलने के कयास लगाने लगे। उत्‍तराखंड के राजनैतिक गलियारों में हचलच मच गई। इस पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और उत्‍तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा झूठ और साजिश की पराकाष्ठा, भाजपा के औजार ने पहले हमारी सरकार गिराने की साज़िश की और अब मुझे बदनाम कर भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी को दिये गये गुलदस्ते की फोटो को वायरल कर भ्रम पैदा किया जा रहा है। यह फोटो 2016 का है, जब आदरणीय प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आए थे। मैं उस समय राज्य का मुख्यमंत्री था और मैंने हेलीपैड पर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया था। कैसी विडंबना है अब स्टिंगबाज भी सांसद बनने का ख्वाब देखने लग गए हैं। हरीश रावत ने कहा धन्य है भाजपा, तुम्हारे पतन पर कि तुमने मददगार भी अपना जैसा ही खोजा।

Also read

अबकी बार 400 पार नारे के साथ भाजपा की कमल मेहंदी अभियान की शुरुआत

आप को बता दें कि सोशल मीडिया में हरीश रावत के नौ विधायकों के साथ भाजपा जॉइन करने की खबर भी वायरल हो रही है।चुनावी समर में लोगों को इस तरह की भ्रामक खबरों से बचना चाहिए,केवल विश्वस्त खबरों पर ही यकीन करना चाहिए।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button