https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

BKC मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में लगी आग, मेट्रो सेवाएं अस्थायी रूप से रोकी गईं

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मेट्रो स्टेशन के बाहर आज आग लगने से हड़कंप मच गया। आग दोपहर 1 बजे के करीब लगी। आग बेसमेंट में लगी थी, जो कथित तौर पर फर्नीचर तक फैल गई। अधिकारी आग पर काबू पाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

आग के चलते मेट्रो की यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, क्योंकि एंट्री/एग्जिट ए4 के बाहर ही आग लगी है, जिसके कारण स्टेशन में धुआं घुस गया है।

बेसमेंट में लकड़ी के भंडारण में लगी आग
बीएमसी के अनुसार, आग मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में लकड़ी के भंडारण और फर्नीचर तक ही सीमित है, जो लगभग 40-50 फीट गहरा है। एहतियात के तौर पर यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इससे पहले, बीएमसी ने कहा था कि आग बीकेसी मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित आयकर कार्यालय के पास कचरे के ढेर में लगी थी।

हादसे में कोई घायल नहीं
अधिकारियों ने कहा कि बीकेसी मेट्रो स्टेशन को परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, लेकिन मुंबई मेट्रो लाइन 3 का बाकी हिस्सा पूरी तरह से चालू है। बीएमसी ने कहा कि अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button