https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यवाही करते हुए कन्या महाविद्यालय संचालन की अनुमति प्रदान की, छात्राओं ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति जताया आभार

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हाईस्कूल लेदरी में संचालित था। कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री से शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ के कन्या छात्रावास में महाविद्यालय को स्थानान्तरिक कराने के लिए पत्र लिखकर अनुरोध किया था।  मंत्री जयसवाल ने छात्राओं के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उच्च शिक्षा विभाग कमीशन को लिखा, जिस पर उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यवाही करते हुए ऊपर के तल पर कन्या छात्रावास एवं नीचे के तल पर कन्या महाविद्यालय संचालन की अनुमति प्रदान की गई है, जिससे छात्राओं ने पटाखे चलाकर एवं मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कन्या महाविद्यालय अब शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ के कन्या के भू-तल पर संचालित है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button