उत्तराखंडसामाजिक
Trending

सड़को पर दिखे कूड़ा तो भेजो फ़ोटो

सफाई में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने लोक निर्माण विभाग की तर्ज पर पंचायतों को कूड़ा मुक्त करने के लिए ऐप बनाने के निर्देश दिए है…पंचायतीराज निदेशालय में हुई समीक्षा बैठक में सतपाल महाराज ने हरिद्वार भ्रमण के दौरान गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। सतपाल महाराज ने कहा, विभाग लोनिवि की तर्ज पर ऐप बनाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा होने पर फोटो के माध्यम से उसकी सूचना विभाग को मिल सके और कूड़े का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने अफसरों को निरीक्षण व सफाई में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने कर्मचारियों के कम पद होने से कार्यों में तेजी न आने पर जल्द विभागीय ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव बनाने को कहा। मंत्री ने ब्लॉक का नए सिरे से परिसीमन करने को परिसीमन आयोग बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। महाराज ने कहा कि पंचायतों में ऑनलाइन लेन-देन सुनिश्चित करने को सभी पंचायतों में क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button