उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

बद्रीनाथ और मंगलौर के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित

दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई 2024 को मतदान होगा

देहरादून 10 जून 2024: देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने प्रेसकॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होने उत्तराखण्ड की 2 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड राज्य की दो विधानसभा सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर के लिए उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है। उन्होने बताया कि विधानसभा सीट बद्रीनाथ और मंगलौर के उपचुनाव की 14 जून 2024 को अधिसूचना जारी की जायेगी। वहीं नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 जून 2024 है।

Also read

निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्डिंग को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश:CS

 

24 जून 2024 तक नामांकनों की जांच की जायेगी। जो प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहेंगे, उनके लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 जून 2024 तक होगी। दोनों विधानसभा सीट पर 10 जुलाई 2024 को मतदान होगा और 13 जुलाई 2024 को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा उप निर्वाचन के मद्देनजर जनपद चमोली और जनपद हरिद्वार में आज से ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है, जो 15 जुलाई 2024 तक रहेगी।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button