https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

अन्तराष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य महोत्सव अमृतं गमय का शुभारम्भ

हमारी समृद्ध कला एवं संस्कृति के ऐसे कार्यक्रम राष्ट्र के लिये प्रेरणा बनते हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने आज #AmritMahotsav के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं कला क्षेत्र फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित अन्तराष्ट्रीय संगीत एवं नृत्य महोत्सव अमृतं गमय का शुभारम्भ किया। #AmritMahotsav के उपलक्ष्य में वेल्हम गर्ल्स स्कूल में आयोजित इस सांस्कृतिक महोत्सव में उत्तराखण्ड के लोक संगीत, वेस्ट बंगाल, कश्मीरी संगीत के साथ वायलन वादन, कत्थक, भारत नाट्यम के साथ ही स्पेन व इजिप्ट जैसे देशों की संस्कृति की भी झलक प्रस्तुत की गई।

pushkar singh dhami
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा पूरे देश में 60 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमारी समृद्ध कला एवं संस्कृति के ऐसे कार्यक्रम राष्ट्र के लिये प्रेरणा बनते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में #Covid काल में देश को सुरक्षित बनाने के साथ समय पर वैक्सीन तैयार कर 200 करोड़ वैक्सीन लगाने का कार्य ही नहीं किया गया बल्कि अन्य देशों को भी 20 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध कराई गई। यह हमारी संस्कृति की महानता है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि, वीरभूमि के साथ ही सैन्य भूमि भी है। हमारे राज्य के हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना से जुड़ा है। देश की सुरक्षा में राज्यवासियों का बड़ा योगदान है।
आजादी के बाद पहली बार देश में इतने बड़े स्तर पर तिरंगा अभियान संचालित हो रहा है। प्रदेश के 20 लाख घरो में #HarGharTiranga फहराने का लक्ष्य है। इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

दयारा बुग्याल में 17 अगस्त को होगा ऐतिहासिक बटर फेस्टिवल(अण्डुडी़ उत्सव), भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button