https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

कोयला के अवैध भंडारण पर राजस्व व माइनिंग विभाग की टीम ने एक साथ दी दबिश, 60 टन अवैध कोयला जब्त

मनेन्द्रगढ़

चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में कोयला के अवैध भंडारण पर राजस्व व माइनिंग विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है. टीम ने साढ़े 3 लाख रुपए मूल्य का लगभग 60 टन अवैध कोयला जब्त किया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप बंगाली पर के ठिकानों पर राजस्व व माइनिंग विभाग की टीम संयुक्त दबिश दी है. आरोपी अवैध खदान में मजदूरों को लगाकर कोयला इकठ्ठा करने का काम करता था. प्रशासन की कार्रवाई के बाद अवैध कोयला तस्करों में खलबली मची हुई है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button