Uncategorizedउत्तराखंडसामाजिक
Trending

जनता को बार-बार ऑफिसों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में शहरी विकास विभाग की समीक्षा के दौरान आवासीय योजनाओं के निर्माण के समय ही लाभार्थियों को आवास आवंटित किए जाने और प्रॉपर्टी टैक्स हेतु सेल्फ एसेसमेंट सिस्टम को 100% लागू कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु पावर डेलीगेट की जाए। उन्होंने अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे आम जनता को बार-बार ऑफिसों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कैपेसिटी बिल्डिंग हेतु सिस्टम विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के तहत स्लम रिहैबिलिटेशन हेतु बजट में प्राविधान किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सरकारी भूमियों को कब्जों से बचाने हेतु GPS बेस्ड सिस्टम विकसित किए जाने के साथ ही डिमार्केशन और साइन बोर्ड आदि लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button