https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

केदारनाथ उप चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये विस प्रभारी और संयोजक

 

केदारनाथ उप चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये विस प्रभारी और संयोजक

देहरादून 3 सितंबर। भाजपा ने आगामी केदारनाथ उप चुनाव को लेकर विधानसभा प्रभारी, संयोजक तथा समन्वयक सहित मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की नियुक्ति की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के निर्देश पर
आगामी केदारनाथ विधानसभा चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्रियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जिसमें विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत चौधरी, विधानसभा सह संयोजक के रूप में सरकार में दायित्वधारी श्री चंडी प्रसाद भट्ट एवं विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री दान सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है । इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा के साथ श्री रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज के साथ श्री गजपाल बर्थपाल, अगस्तमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के साथ श्री वाचस्पति सेमवाल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल के साथ श्री विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी के साथ श्री विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button