उत्तराखंडपर्यटनफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

चारधाम यात्रा और वनअग्नि को लेकर धामी के सख्त निर्देश

 

 

देहरादून 8 मई 2024: प्रदेश के जंगलों में भड़की आग के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने अगले दो दिन के सभी चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं मुख्यमंत्री धामी लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर बीते 8-10 दिन से देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में जुटे थे सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चार धाम यात्रा के साथ ही उत्तराखंड में वन अग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है

Also read

कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी फिल्म “हमारे बारह”, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

उन्होंने कहा उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्र में वन अग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण कर लिया गया है और जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी अपने-अपने क्षेत्र की मॉनिटरिंग करने का काम करें इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 10 मई से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चल रही है जिसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चार धाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना आने पाए उन्होंने कहा उत्तराखंड में मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही भूस्खलन की समस्याएं बढ़ जाती हैं जिसको देखते हुए आज आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई है और उन्हें निर्देशित किया है की बरसात से पहले वह अपनी तैयारी को पूरा करने का काम करें

Also watch

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button