https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़स्वास्थ्य
Trending

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में हुई संपन्न

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक मिशन निदेशक स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में हुई संपन्न

देहरादून, 13 जनवरी 2025

स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) उत्तराखंड की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मिशन निदेशक द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की गई।

मिशन निदेशक द्वारा सीपीएचसी एवं गैर संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत जनपदों में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दी जा रही मूलभूत सेवाओं को बेहतर बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारयों को समय-समय पर मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा गंभीर एनीमिया के मामले पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने एनीमिया कैंपेन के सफतापूर्ण आयोजन हेतु जनपदों को निर्देशित किया।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में संचालित 100 दिवसीय टीबी अभियान की समीक्षा करते हुए मिशन निदेशक द्वारा समस्त जनपदों को निर्देशित किया कि अभियान के माध्यम से अत्यधिक लोगों की एक्स-रे मशीन के माध्यम से स्क्रीनिंग करते हुए टीबी मरीजों को चिन्हित किया जाए और समस्त डेटा को निक्षय पोर्टल पर ससमय अंकित किया जाए।

मिशन निदेशक द्वारा प्रदेश में आशाओं के लिए संचालित मोबाइल एकेडमी प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले जनपदों जिनमें चंपावत, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, बागेश्वर व टिहरी को पुरुस्कृत किया।

उन्होंने कम्युनिटी प्रोसेस के अंतर्गत रिक्त पदों जिनमें आशा, आशा फैसिलिटेटर, ब्लॉक समन्वयक तथा जिला समन्वयक को आदर्श आचार संहिता के पश्चात् भरे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान डॉ मनु जैन, निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा आशा सम्मेलन तथा जनसंवाद माह फरवरी तक पूर्ण करने हेतु जनपदों को निर्देशित किया।

बैठक में जनपदों के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित डॉ अजय नगरकर, डॉ फरीदुजफर, डॉ कुलदीप मार्तोलिया, डॉ अर्चना ओझा, डॉ उमा रावत, डॉ आदित्य, डॉ आकांशा सहायक निदेशक एन.एच.एम., डॉ महेंद्र कुमार मौर्य, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, एन.एच.एम., जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर द्वारा प्रतीभाग किया गया।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button