crimeउत्तराखंड
Trending

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की संपत्ति होगी जब्त

जब्त की जाने वाली संपत्ति में वनंतरा रिजार्ट भी शामिल

 

अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की संपत्ति होगी जब्त

अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की हरिद्वार और पौड़ी जिले में करीब पौने तीन करोड़ की अवैध चल-अचल संपत्ति जब्त होगी। जब्त की जाने वाली संपत्ति में अंकिता हत्याकांड में सुर्खियों में आया वनंतरा रिजार्ट भी शामिल है। पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने संपत्ति को जब्त करने के लिए हरिद्वार और पौड़ी के डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। वही एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि पुलकित के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तत्कालीन एसएचओ लैंसडौन मणिभूषण श्रीवास्तव को सौंपी गई थी। पुलिस ने जांच में पाया कि पुलकित ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर दोनों जिलों में दो करोड़ 82 लाख 83 हजार 615 रुपये की संपत्ति अवैध रूप से जुटाई है जो जब्त की जाएंगी।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button