उत्तराखंडसामाजिक
Trending

मालदेवता व सहसपुर के लिए भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत ISBT से मालदेवता एवं ISBT से सहसपुर रोड पर 10 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इन बसों के आने-जाने की समयावधि की आमजन को जानकारी हो। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत नई इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री सुरेश गड़िया, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती सोनिका उपस्थित रहे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button