उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे:दीप्ति रावत

कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे:दीप्ति रावत

 

देहरादून 30 सितंबर 2025: उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश से असंतुष्ट होकर कांग्रेस ने तीन अक्टूबर को अपना मुख्यमंत्री आवास घेराव का कार्यक्रम यथावत रखा है जिसको लेकर  बीजेपी की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत का कहना है कि कांग्रेस की स्थिति इस समय खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली है। ना ही कांग्रेस ने इस आंदोलन को खड़ा किया और सरकार की सीबीआई जांच सिफारिश के बाद कांग्रेस के पास इस विषय में बोलने के लिए कुछ बचता ही नहीं है। कांग्रेस युवाओं के जरिए सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाह रही थी। जिस तरह से मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं के बीच पहुंचकर सीबीआई जांच व प्रदर्शनकारी युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांगे पूरी की है कांग्रेस उससे बौखला गई है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button