https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

रायगढ़ में सनसनीखेज मामला, घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या

रायगढ़

जिले के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गधरी पुलिया के पास एक घर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है.

यह मामला जूट मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में बल्लू तिवारी (60 वर्ष) की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि देर रात कुछ अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर अधेड़ की हत्या कर दी. मोहल्ले वासियों के मुताबिक मृतक ब्याजी का कार्य करता था बहुत लोग उसके पास ब्याज में पैसा लेने आते थे.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संभवतः ब्याज में पैसा लेने आया कोई व्यक्ति ही मृतक के पास पहुंचा होगा. पैसे की लालच में उसकी नियत खराब हुई और उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया होगा. मृतक बल्लू तिवारी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी आरोपी अपने साथ ले गया, जिससे पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. मृतक की चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और वे घर से बाहर रहती हैं, जबकि बल्लू तिवारी अकेले ही घर में रहता था. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button