https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

सेनोर्स फार्मास्युटिकल्स का शेयर 53 प्रतिशत तेजी के साथ सूचीबद्ध

नई दिल्ली । दवा उत्पादक सेनोर्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 391 रुपये से 53 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर 51.84 प्रतिशत चढ़कर 593.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 55.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 609 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर इसने 53.45 प्रतिशत के तेजी के साथ 600 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,657.29 करोड़ रुपये रहा। सेनोर्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के 582 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को 93.69 गुना अभिदान मिला था। सेनोर्स फार्मास्युटिकल्स विशेष कम सेवा वाले और जटिल औषधि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला की पहचान, विकास व विनिर्माण में लगी हुई है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button