https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

देश के नागरिक प्रतिबद्धता के साथ फिर जुड़ें, हम स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे 

वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाने पर उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- अधिकांश अमेरिकियों ने हमें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। हम अपने गणतंत्र की दिल से स्वतंत्रता की रक्षा करेंगे। एकता और देशवासियों की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि हमारे देश के नागरिक प्रतिबद्धता के साथ फिर से जुड़ेंगे और व्यक्तिगत स्वतंत्रता, आर्थिक समृद्धि, और सुरक्षा के लिए विचारधारा से ऊपर उठेंगे।
बता दें कि बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वह हारने होने के बाद फिर चुने जाने वाले अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने गए हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड ग्रोवर क्लीवलैंड के पास था, जिन्होंने 1892 में दूसरी बार चुनाव जीते थे। डोनाल्ड ट्रंप 78 साल की उम्र में व्हाइट हाउस में कदम रखने वाले सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। 
ट्रंप की यह जीत इसलिए खास है क्योंकि इस बार रिपब्लिकन पार्टी ने सीनेट में भी बहुमत हासिल कर लिया है। गुरुवार को फ्लोरिडा में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी जीत का एलान किया और इसे अमेरिका का स्वर्ण युग बताया। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी लोगों के लिए एक शानदार जीत है, जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने का अवसर देगी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button