https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

सालों से खराब सड़क की मरम्मत कराने की ग्रामीणों की मांग, नगरपालिका चुनाव का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

बलौदाबाजार

सालों से खराब सड़क की मरम्मत कराने की ग्रामीणों की मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है. इस संबंध में कलेक्टर और नगरपालिका को लोगों ने कई बार आवेदन भी दिया. आज कलेक्टर आफिस रोड में नवीनीकरण कराने पहुंचे अधिकारियों और नगरपालिका अध्यक्ष को कालोनीवासियों ने रोड की मरम्मत नहीं होती तब तक चुनाव में वोट नहीं डाले जाएंगे.

दिनभर धुल उड़ रहा
वार्ड नंबर 1 निवासी तुलसी तिवारी ने बताया कि सड़क खराब होने से दिनभर धुल उड़ रहा है, घरों में सामान रखना मुश्किल हो गया है, बीमारी फैल रही है. इसलिए हम सबने निर्णय लिया है कि जब तक रोड नहीं बनेगा, हम मतदान नहीं करेंगे, पहले रोड फिर वोट.

अधिकारी ने रोड निर्माण जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन
वहीं मामले की जानकारी के बाद नगरपालिका अधिकारी खिरोद्र भोई भी तत्काल वार्ड नंबर एक पहुंचे और कालोनी वासियों को समझाने का प्रयास किया. नगरपालिका अधिकारी ने मीडिया से कहा कि टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र की जायेगी और रोड का निर्माण किया जायेगा.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button