https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News: साहिल बिष्ट हत्या मामले पर CM धामी सक्रिय, हरियाणा सरकार से की बात, पीड़ित परिवार को दिलाया ये भरोसा….

देहरादून. अंबाला में उत्तराखण्ड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बातचीत की. मुख्यमंत्री धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएम धामी को आश्वस्त किया कि साहिल बिष्ट की हत्या करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी.

मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है और परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button