https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-बीजापुर में तीन नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के साथ हो रही सर्चिंग

बीजापुर.

उसूर ब्लॉक के रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में सुरक्षाबलो की संयुक्त पार्टी व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। तीनों वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, मौके से एक एसएलआर रायफल, अन्य हथियार व आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा, उसूर, पामेड़ व तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान शुक्रवार की सुबह 11 बजे से पुलिस व नक्सलियों के बीच रेखापल्ली व कोमठपल्ली के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में जवानों ने तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव, एक एसएलआर रायफल व भारी संख्या में अन्य आर्म्स एम्युनेशन बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों की पहचान की कार्यवाही की जा रही है। सर्च अभियान जारी है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button