उत्तराखंडराजनीति
Trending

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान

 

 उत्तराखंड में भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के लिए पूरी तैयारी कर ली है इसके साथ ही कार्यक्रम भी तय कर दिए है….इस संबंध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की जिसमें उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की….साथ ही कहा कि मोदी सरकार ने हर एक वर्ग को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ पहुंचाया है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को महाजनसंपर्क अभियान के तहत घर घर तक पहुंचाया जाएगा….इसके साथ ही राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके तहत एक से पांच जून तक लोकसभा स्तर पर मीडिया संवाद और इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद किया जाएगा…. प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, महाजनसंपर्क अभियान प्रभारी अश्वनी त्यागी, सांसद नितिन पटेल भाग लेंगे…इसके साथ ही 20 से 30 जून तक जनता से सीधा संवाद किया जायेगा….कार्यकर्ता व पदाधिकारी जन जन के घर जाएंगे….उनकी समस्याओं को जानेंगे…उसका निस्तारण करेंगे।
इस अभियान के जरिए भाजपा 2024 के चुनाव के लिए अपने आप को मजबूत करना चाहती है।

 

 

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button