https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

धामी सहित सभी मंत्री करोड़पति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 7 राज्यों के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता गण की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके आठ  मंत्रियों ने शपथ ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी 8 कैबिनेट मंत्री करोड़पति हैं, दूसरी बार मुख्यमंत्री बने धामी के पास 3 करोड़ 34 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है, चौबट्टाखाल सीट से चुनाव जीतकर दोबारा धामी मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले सतपाल महाराज सबसे अमीर हैं उनके पास 87 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति है, सोमेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाली मंत्री रेखा आर्य 25 करोड़ 20 लाख की चल अचल संपत्ति की मालकिन है,मसूरी विधानसभा सीट से जीत कर आने वाले और अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पास भी 9 करोड़ 74 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है, सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा के पास 7 करोड़ 85 लाख रुपए की संपत्ति है वह पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास 5 करोड़ 3 लाख की चल अचल संपत्ति है ,नरेंद्रनगर से जीत कर आने वाले विधायक सुबोध उनियाल की चल अचल संपत्ति का मूल्य 1 करोड़ 61 लाख रुपए है ,पहली बार मंत्री बने चंदन राम दास के पास भी एक करोड़ 24 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है कैबिनेट मंत्रियों की सूची में सबसे ज्यादा संपत्ति सतपाल महाराज के पास है और सबसे कम चंदन राम दास के पास ।संपत्तियों का यह वह ब्यौरा है जो विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी के रूप में सभी ने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने दाखिल हलफनामे में दर्शाया है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button