उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़सामाजिक
Trending

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण की सुविधा 31 मई तक खुली

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास के लिए पंजीकरण की सुविधा 31 मई तक खुली

डीएम की अपील, आवासहीन परिवार बीडीओ से संपर्क कर सर्वे में अपना नाम करें दर्ज

*देहरादून 17 मई, 2025 :जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में पंजीकरण हेतु सर्वे की सुविधा 31 मई, 2025 तक खुली हुई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपील की है कि जनपद के इच्छुक ग्रामीण आवासहीन परिवार सर्वे में अपना नाम दर्ज करने के लिए संबंधित विकासखंड में खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि यह आवश्यक है कि इच्छुक ग्रामीण आवासहीन परिवार उसी ग्राम पंचायत के परिवार रजिस्टर में दर्ज हो, जिसमें वह पंजीकरण कराना चाह रहा है।

 

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button