https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़-बीजापुर में एक लाख के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार, सीआरपीएफ कैम्प में हमला समेत कई घटनाओं में शामिल

बीजापुर।

बीजापुर में पामेड़ थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने हत्या ,अपहरण, लूट व सीआरपीएफ कैम्प में हमला करने की घटना शामिल एक लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के तहत पामेड़ थाना व सीआरपीएफ 151 बटालियन की टीम धर्मारम व जीडपल्ली की ओर निकली थी।

अभियान के दौरान टीम ने जिड़पल्ली से एक लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष रामबाबू पुनेम पिता समैया उम्र 25 निवासी धरमारम , मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर लखमा मड़कामी पिता मंगरु उम्र 35 निवासी जिड़पल्ली व मिलिशिया कमाण्डर हड़मा माड़वी पिता भुसका उम्र 37 निवासी इंकाल थाना पामेड़ को पकड़ा है। पकड़े गए नक्सली सात अगस्त 2024 को ग्राम बड़शनपाल के ग्रामीण के अपहरण हत्या व लूट की घटना व चिंतावागु सीआरपीएफ कैम्प पर हमले की घटना में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध पामेड़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button