https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

वरुण धवन के पिछले पांच सालों में सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है फिल्म ‘बेबी जॉन’ 

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार पर्दे पर आ गई है. फिल्म 25 दिसंबर को, क्रिसमस के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई है. बेबी जॉन को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करेगी.

रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन ने एडवांस बुकिंग में 1 लाख 26 हजार से ज्यादा टिकट बेच लिए थे. फिल्म ने पहले दिन के लिए एजवांस बुकिंग में कुल 3.52 करोड़ रुपए कमाए थे और ब्लॉक सीट्स के साथ ये कलेक्शन 5.09 करोड़ रुपए हो गया था. वहीं अब पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ रहे हैं.

फिल्मीबीट की मानें तो बेबी जॉन 11 से 13 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है. इस कलेक्शन के साथ ये फिल्म वरुण धवन के पिछले पांच सालों में सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. इससे पहले साल 2019 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म कलंक ने 21.60 करोड़ के शानदार ओपनिंग की थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद स्ट्रीट डांसर 3डी ने 9.50 करोड़, जुग जुग जियो ने 9.28 करोड़ और भेड़िया ने 7.48 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button