उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

प्रत्याशियो के नामांकन को लेकर तैयारी पूरी

प्रत्याशियो के नामांकन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है जिसमें ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनो मध्यम से नामांकन होगा।

 

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग गंभीरता से सभी तैयारियां को अंतिम रूप देने की कवायद में जुटा हुआ है। आज लोकसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन की तरफ से निर्वाचन से जुड़ी हुई जानकारी साझा की गई। चुनाव को देखते हुए संयुक्त निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि प्रत्याशियो के नामांकन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है जिसमें ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनो मध्यम से नामांकन होगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों को भी नामांकन को लेकर निर्वाचन की गाइड लाइन का पालन करना होगा । संयुक्त निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीते रोज प्रदेश के 94 हजार स्थानों से प्रचार सामग्री हटाई गई है जो निर्वाचन के नियमो का उघलन कर रहे थे। इसके अतिरिक्त सी विजिल एप के माध्यम से भी आचार संहिता का उलघन करने वाली अब तक 3 हजार से ज्यादा शिकायते मिली हैं जिनका निस्तारण किया जा रहा है।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button