देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी का जीवन है मानवता का संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन मानवता का संदेश है। उन्होंने अपना घर न होते हुए भी देश के 4 करोड़ से अधिक परिवारों के लिए घर बनाए। स्वयं के सुख का त्याग कर देशवासियों के लिए खुशियां बांटी। सबका साथ, सबका विकास, सबका-विश्वास और सबका प्रयास को सार्थक करके दिखाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार रात्रि में गांधी नगर स्थित सीएम राईज स्कूल परिसर में आयोजित दीप पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वार्ड नंबर 1 में सफाई मित्रों और बच्चों को दीपावली पर्व पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी समानता, निस्वार्थ सेवाभाव और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहें है। हमें भी उनके जीवन का अनुसरण कर दीपावली का पर्व मनाना चाहिए। इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, राहुल कोठारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष दीपावली एक-दूसरे को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मनाए। इससे प्रेम और समानता का भाव आता है। मिल बांटकर खाने में ही असली खुशी मिलती है। यही हमारे संस्कार है। हमारे सभी त्यौहार खुशियों और आनंद का त्यौहार है। दीपावली का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ समानता का पर्व भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्कूल के विद्यार्थियों के उत्साह और प्यार को देखकर मंच से उतरे एवं उनके बीच जाकर खुशियां बांटी और आतिशबाजी देखी। उन्होंने अपने हाथों से विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई। उन्हें दुलार किया और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को मिठाई, उपहार और ग्रीन पटाखे प्रदान किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफाई मित्रों बीच दीपावली की खुशियां बांटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सफाई कर्मियों और कामगारों के हौसला बढ़ाने गांधी नगर के बाजू में वार्ड नंबर 1 के विकास नगर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने उनकी हौसला अफजाई कर दीवाली की खुशियां बांटी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफाईकर्मियों और उनके बच्चों को उपहार, मिठाई और पटाखे वितरित किये।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button