https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

मुजफ्फरपुर में दारोगा बनने के बाद युवक ने शादी से किया इनकार, युवती ने महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के दौरान एक लड़का का एक लड़की से प्रेम हुआ। प्रेम प्रसंग के दौरान शादी का वादा किया। फिर दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इस बीच युवती को राजस्व कर्मी के पद पर नौकरी लग गई और युवक भी दारोगा बन गया। लेकिन दारोगा बनते ही युवक अब शादी से इनकार कर दिया। अब युवती ने महिला थाने में आरोपी दारोगा के खिलाफ शिकायत की है। दोनों पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं।

किया था शादी का वादा, दारोगा बनते ही बदल गया 

महिला थाना में अपने दिए गए आवेदन में पीड़िता युवती ने पुलिस को बताया है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों सरकारी नौकरी की तैयारी करने शहर आए थे।इस दौरान दोनों नगर थाना क्षेत्र के हरिसभा चौक के इलाके में एक कमरा लिया और इस क्रम में लगभग 14 वर्षों से युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहे। इस वर्ष लड़की की राजस्व विभाग में नौकरी लग गई। इसके बाद भी दोनों के बीच बात जारी रही। अब बहुत जल्द दोनों शादी करने वाले थे। इसी दौरान में युवक भी दारोगा बन गया और वर्तमान में युवक राजगीर के पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रहा है, लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि शादी की बात करने पर अब वह बात भी करने से इनकार कर देता है। 

डीआईजी कार्यालय में पदस्थापित महिला दारोगा से बढ़ी नजदीकी तो छोड़ा साथ 

पीड़िता ने बताया कि नौकरी लग जाने के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान में मुझे पता चला कि डीआईजी के कार्यालय में कागज के सत्यापन के दौरान में वहीं पर कार्यरत एक सब इंस्पेक्टर युवती से उसकी नजदीकी बढ़ने लगी है। इसलिए हमारे बीच बात कम होने लगी और अब मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इस दौरान जब लड़की युवक से मिलने राजगीर गई तो हंगामा करके मुझे वहां से निकाल दिया। अब महिला थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है।

महिला थाना कर रही मामले की जांच 

इस मामले में महिला थानाध्यक्ष ने बताया है कि एक युवती जो कि पूर्वी चंपारण जिले की रहने वाली है, ने उसी जिले के रहने वाले एक युवक के खिलाफ में कार्रवाई  के लिए आवेदन दिया है। युवक सब इंस्पेक्टर के पद पर है, जिसकी जांच की जा रही है। पीड़िता से इस मामले में बात की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button