https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
crimeउत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

हथियार तस्करी पर STF की बड़ी कार्रवाई

देहरादून 24 जुलाई 2025: उत्तराखंड एसटीएफ ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ ऑटोमैटिक पिस्टल और एक मैगजीन के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र का रहने वाला रजत सिंह है, जो पूर्व में भी हथियार तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को असम से गिरफ्तार किया गया। तफ्तीश में पता चला कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के ज़रिए मध्यप्रदेश से हथियार मंगवा रहा था।
एसटीएफ के मुताबिक पंचायत चुनावों के दौरान हथियारों की संभावित सप्लाई को देखते हुए पूरे प्रदेश में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक इसी नेटवर्क से जुड़े 15 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। आरोपी रजत सिंह के पास से .32 बोर की दो पिस्टल, .30 बोर की तीन पिस्टल और तीन मैगजीन बरामद की गई हैं। एसटीएफ की टीमें अभी भी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button