crimeउत्तराखंड
Trending

हाई अलर्ट पर पुलिस,जवाबदेही तय

 

हाई अलर्ट पर पुलिस

देहरादून 3 अप्रैल 2026 :गढवाल रेंज आईजी राजीव स्वरूप ने बढ़ते अपराध और युवाओं की बिगड़ती राह पर कड़ा प्रहार करते हुए पूरे पुलिस महकमे को ‘हाई अलर्ट’ रखा है। प्रेम नगर कांड,ब्रिगेडर की मौत , के बाद एक्शन में आए आईजी ने न केवल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं, बल्कि अब क्षेत्र के पीजी और हॉस्टल्स की कुंडली खंगालने के साथ-साथ कॉलेज डीन के साथ मिलकर छात्रों के भेष में छिपे ‘आस्तीन के सांपों’ को बेनकाब करने की रणनीति बनाई है। बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्धों का अब फिंगरप्रिंट और डिजिटल पोर्टल्स के जरिए ‘सर्जिकल वेरिफिकेशन’ होगा, वहीं देहरादून की सड़कों पर रैश ड्राइविंग और गाड़ियों में अवैध हथियार लेकर घूमने वाले रसूखदारों को ‘नाइट वॉच’ अभियान के तहत सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। कानून-व्यवस्था में कोताही बरतने वाले थानेदारों और सीओ की सीधी जवाबदेही तय करते हुए आई जी,गढ़वाल ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी पर्यटन सीजन से पहले देवभूमि की फिजा बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button