https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
Uncategorized

Petrol-Diesel Prices Today: यहां चेक करें अपने शहर का अपडेट…पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 21 सितंबर, 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आइए जानते हैं, महानगरों में क्या है पेट्रोल की कीमत?

कच्चे तेल की कीमत

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 74.49 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 71.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज 21 सितंबर, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में आज क्या है पेट्रोल का दाम?

नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये प्रति लीटर है

मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में आज क्या है डीजल का दाम?

देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है. वहीं, मुंबई में डीजल की कीमत 89.97 रुपये है. कोलकाता में डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है और चेन्नई में डीजल के दाम 92.43 रुपये प्रति लीटर है.

यहां जानें अलग-अलग शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

विशाखापट्टनम में आज पेट्रोल की कीमत 108.29 रुपये प्रति लीटर है. तवांग में आज पेट्रोल की कीमत 96.37 रुपये प्रति लीटर है. डिब्रूगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 107.45 रुपये प्रति लीटर है. गया में आज पेट्रोल की कीमत 106.55 रुपये प्रति लीटर है. चंडीगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है. सूरत में आज पेट्रोल की कीमत 94.31 रुपये प्रति लीटर है. चंबा में आज पेट्रोल की कीमत 95.21 रुपये प्रति लीटर है. बेल्लारी में आज पेट्रोल की कीमत 104.58 रुपये प्रति लीटर है.

हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं. भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button