उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़राजनीति
Trending

विशेष विधानसभा सत्र में विपक्ष को भी मिले बराबर मौका:धस्माना

विशेष विधानसभा सत्र में विपक्ष को भी मिले बराबर मौका:धस्माना

 

देहरादून 13 अक्टूबर 2025: उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाना है जिसके लिए कैबिनेट ने मोहर लगाते हुए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। विधानसभा के विशेष क्षेत्र के आयोजन पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन स्वागत योग्य कदम है परंतु इसमें विपक्ष को भी बराबर बोलने का समय मिलना चाहिए। जिन्होंने इस राज्य के निर्माण में संघर्ष किया, बलिदान दिया उनके सपने इन 25 सालों में कितने पूरे हुए हैं। सत्र में एक बात पर भी चर्चा होनी चाहिए कि इन 25 सालों में पहाड़ों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी ,पलायन को लेकर कितना काम हुआ है। उत्तराखंड के विकास को लेकर राजनीतिक सोच को जनता के सामने रखनी चाहिए।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button