https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यान्वयन हेतु रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए 09 अप्रैल को होगी दस्तावेजों की जांच

जगदलपुर

जिला पंचायत बस्तर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत प्रशिक्षण आवास समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति किये जाने हेतु अभ्यर्थियों को उनके मूल प्रमाण-पत्रों की जाचं एवं मिलान हेतु 09 अप्रैल 2025 को प्रातः 09.30 बजे लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय जगदलपुर में उपस्थित होने हेतु अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत लिफाफा में अंकित पता पर पंजीकृत डाक के माध्यम से बुलावा पत्र यथा सूचना-पत्र भेजा गया है। उक्त बुलावा पत्र प्रेषित किये जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल पर एवं बस्तर जिले की अधिकृत वेबसाईट
https://bastar.gov.in/ पर भी किया जा सकता है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button