https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति

डंडे के सहारे चलती कांग्रेस

डंडे के सहारे चल रही है कांग्रेस
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में नेता प्रतिपक्ष पर सर्व सहमति बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने की । बैठक में सभी कांग्रेसी विधायकों ने शिरकत की बैठक के दौरान ही  कॉन्फ्रेंस हॉल में कई कांग्रेसी गण के अलावा मीडिया के तमाम बंधु मौजूद थे चूंकि महीना मार्च का चल रहा है और मौसम में गर्मी काफी बढ़ गई है तो सभी ने पंखे चलाने का अनुरोध किया लेकिन कॉन्फ्रेंस हॉल में कुछ ही पंखे चल रहे थे ,ऐसे में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने डंडे के सहारे पंखों को चलाने का प्रयास किया। डंडा घुमाने से कुछ पंखे तो चल गए पर कुछ फिर भी नहीं चल पाए। ऐसे में कांग्रेसी कार्यकर्ता और मीडिया बंधुओं को काफी हंसी आ गई है सभी एक दूसरे को देख कर हंसने लगे पत्रकारों द्वारा फोटो खींचने पर वहां काफी हंसी मजाक का सा माहौल बन गया। ऐसे में लगता है कि कांग्रेस की हालत भी पुराने पंखों की तरह ही हो गई है जिसमें देवेंद्र यादव को डंडे के सहारे कांग्रेस को चलाना पड़ेगा।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button