देश-विदेश

JMM Candidate List: हेमंत सोरेन ने की 40 उम्मीदवारों की सूची तैयार

झामुमो ने करीब 40 प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बना ली है। एक या दो सीटिंग विधायकों को छोड़ सभी विधायकों को फिर से चुनाव में उतारने के पक्ष में झामुमो है।

इसके अलावा, दूसरे दलों से झामुमो में शामिल होने वाले विधायक, पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया जाएगा। झामुमो अपने मौजूदा विधायकों के अनुभव का लाभ इस चुनाव में लेना चाह रहा है।

सोरेन परिवार के ये सदस्य लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री इस बार बरहेट से उतरेंगे। पिछली बार उन्होंने दुमका से भी चुनाव लड़ा था और जीतने के बाद उनके भाई बसंत सोरेन उप चुनाव में निर्वाचित हुए थे।

बसंत इस बार भी दुमका से झामुमो के प्रत्याशी होंगे और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय से पार्टी की प्रत्याशी होंगी। रांची विधानसभा सीट पर राज्यसभा सदस्य महुआ माजी झामुमो से चुनाव लड़ेंगी।

जानकारी मिली है कि भाजपा से जुड़ी पूर्व मंत्री लुइस मरांडी, चुन्ना सिंह और गणेश महली झामुमो में शामिल हो सकते हैं।

प्रत्याशियों की संभावित पहली सूची

  • बरहेट से हेमंत सोरेन
  • बोरियो से हेमलाल मुर्मू
  • लिट्टीपाड़ा से दिनेश विलियम मरांडी
  • महेशपुर से स्टीफन मरांडी
  • शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन
  • नाला से रबीन्द्रनाथ नाथ महतो
  • दुमका से बसंत सोरेन
  • मधुपुर से हफिजुल हसन
  • गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन
  • गिरिडीह से सुदिव्य सोनू
  • डुमरी से बेबी देवी
  • गोमिया से योगेंद्र महतो
  • चंदनकियारी से उमाकांत रजक
  • टुंडी से मथुरा महतो
  • घाटशिला से रामदास सोरेन
  • पोटका से संजीब सरदार
  • जुगसलाई से मंगल कालिंदी
  • चाईबासा से दीपक बिरुआ
  • मंझगांव से निरल पूर्ति
  • चक्रधरपुर से सुखराम उरांव
  • खरसावां से दशरथ गगराई
  • तमाड़ से विकास मुंडा
  • तोरपा से सुदीप गुड़िया
  • रांची से  महुआ माजी
  • सिसई से जिग्गा सुशरन होरो
  • गुमला से भूषण तिर्की
  • बिशुनपुर से चमरा लिंडा
  • लातेहार से बैजनाथ राम
  • गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर
  • जमुआ से केदार हाजरा
  • सिल्ली से अमित महतो

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button