उत्तराखंड

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक की तैयारियों की समीक्षा की….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 24 जून को वाराणसी (बनारस) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक (Central Zonal Council 25th Meeting) की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक की.

मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग को नियमित रूप से कुपोषण और एनीमिया के मामलों की समीक्षा करने और बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि जिलास्तर पर ऐसे प्रयासों की निगरानी और मूल्यांकन की व्यवस्था सशक्त की जाए.

इसे भी पढ़ें : लंबित मामलों को लेकर सीएस सख्त, निपटारे पर दिया जोर, बच्चों और महिलाओं के केस पर तेजी से इन्वेस्टिगेशन के दिए निर्देश

इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, सचिव विनोद कुमार सुमन और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button