https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
खेल

सारा तेंदुलकर का भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच से क्या रिश्ता है? जानें पूरी कहानी

Sara Tendulkar: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर फिलहाल भारत-पाकिस्तान आमने-सामने है. तमाम तरह के बयान सुनने को मिल रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच के एक क्रिकेट टूर्नामेंट से सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का गहरा कनेक्शन है. आप कहेंगे भला ये कैसे? ये सवाल लाजमी है. लेकिन, हम जो कह रहे हैं वो भी हकीकत है. सचिन तेंदुलकर की बेटी और भारत-पाकिस्तान के बीच के उस टूर्नामेंट में वाकई बड़ा कनेक्शन है.

भारत-पाकिस्तान का सहारा कप 1997
भारत-पाकिस्तान के बीच का वो क्रिकेट टूर्नामेंट कौन सा है? और उसके साथ आखिर कैसे जुड़ा सचिन की बेटी सारा का नाम? हम बात कर रहे हैं सहारा कप की, जिसे 1997 में सचिन तेंदुलकर की ही कप्तानी में भारत ने जीता था. वो 5 वनडे की सीरीज थी, जिसमें भारत ने सचिन की अगुवाई में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था. अब आप कहेंगे कि ऐसा हुआ उससे सारा का क्या लेना-देना? सारा का तो तब जन्म भी नहीं हुआ था.

सारा तेंदुलकर का कनेक्शन सहारा कप से कैसे?
तो चलिए आपको बता देते हैं कि कनेक्शन कब और कैसे जुड़ा? हुआ ये कि कप्तान सचिन की कमान में भारत ने सितंबर 1997 में पाकिस्तान को हराकर सहारा कप जीता था. उस शानदार जीत के बाद अक्टूबर 1997 में सारा का जन्म हुआ. अब जब जन्म के बाद नामकरण की बारी आई तो सचिन तेंदुलकर ने उनका नाम अपनी कप्तानी में जीते टूर्नामेंट सहारा कप से प्रेरित होकर रख दिया. और, इसी वजह से उस टूर्नामेंट से सारा तेंदुलकर का कनेक्शन जुड़ गया.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button