उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

जल जीवन मिशन के तहत अब प्रदेश के जल स्रोतों की गुणवत्ता परखी जाएगी

प्रदेश के जल स्रोतों की गुणवत्ता परखी जाएगी

देहरादून 15 मई 2025: जल जीवन मिशन के तहत अब प्रदेश के जल स्रोतों की गुणवत्ता परखी जाएगी। इसके पीछे का मकसद प्रदेश के लोगों को साफ़ पानी मुहैया करना है। यह बात जल जीवन मिशन के निदेशक, विशाल मिश्रा, ने कही। उन्होंने कहा है कि प्रयास किया जा रहा है कि मॉनसून से पहले और मॉनसून के बाद वॉटर टेस्टिंग की जाएगी, ताकि लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत अधूरी योजनाओं को दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश मुख्य सचिव द्वारा दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा अभी तक 15 हज़ार किलोमीटर की ड्रॉइंग पीएम गति शक्ति पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है, जबकि 70 हज़ार किलोमीटर ड्रॉइंग अपलोड करने का टारगेट विभाग को दिया गया है।

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button