https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दिल्ली में प्रतिबंध के बावजूद पटाखों की तस्करी, एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2025 तक राजधानी में पटाखों की बिक्री के निर्माण, स्टोरेज और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है. वहीं इसी बीच पटाखों की तस्करी के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार दिल्ली के निहाल विहार में शनिवार को नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस के ही एक अधिकारी ने एक कोयला विक्रेता स्टॉल के पास पहुंचे तो उस दौरान उन्हें एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार को संडे बाजार की तरफ जाते हुए देखा.

स्कॉर्पियो कार से बरामद हुए पटाखे
जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने शक होने पर स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया और उन्होंने देखा कि कार में चार प्लास्टिक के बैग रखे हुए थे, जिसमें 65 किलोग्राम पटाखे रखे हुए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और दो अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहे. इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें भी गठित कर दी है. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसने गाजियाबाद से पटाखे खरीदे थे. दिल्ली सरकार ने हाल ही में आगामी सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण से निपटने के  पटाखों के प्रोडक्शन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा लिए था, जो कि दिल्ली में एक जनवरी 2025 तक लागू रहेगा.

दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी तक पटाखों पर पाबंदी लगाई
दिल्ली सरकार ने पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी पाबंदी लगाई हुई है. पटाखों की ऑनलाइन बिक्री को रोकने के लिए सरकार जरूरी से जरूरी कदम उठाएगी. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 21 बिंदुओं पर आधारित शीतकालीन कार्य योजना बना रही है, जिसकी जल्द से जल्द घोषणा की जाएगी. दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है.
 

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button