https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

अंबानी-अडानी नहीं, भारत के इस शख्स ने जीवनभर में दान कर दिए 8 लाख करोड़ रुपये; रतन टाटा से गहरा नाता…

भारत के अगर अमीरों की बात होती है तो मुकेश अंबानी, दिवंगत रतन टाटा और अजीम प्रेमजी जैसे लोगों का नाम लिया जाता है।

हालांकि भारत के अमीरों में अगर सबसे बड़ा दानदाता की बात की जाए तो वह टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेदजी टाटा थे।

उन्होंने अपने जीवन में 8.29 लाख करोड़ रुपये दान कर दिए जो कि आज के अमीरों के दान से कहीं ज्यादा है।

जमशेदजी टाटा को भारत में उद्योग के जनक के तौर पर भी जाना जाता है। उनका जन्म 3 मार्च 1839 को हुआ था।

2021 की एडेलगिव हूरून फिलंथ्रॉपी रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम किया।

उन्होंने ऐसे संस्थान खड़े कर दिए जिन्होंने लाखों देशवासियों का भविष्य बदल दिया। जमशेदजी टाटा ने 1868 में टाटा ग्रुप की स्थापना की थी। आज टाटा इंडस्ट्रीज का कारोबार 24 लाख करोड़ से भी ज्यादा का है।

गुजरात की एक पारसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले जमशेदजी टाटा ने दान की संस्कृति शुरू की।

इसके बाद उनके बेटे दोराबजी टाटा और रतनजी टाटा ने भी उनकी विरासत को आगे बढ़ाया। उनका कारोबार भी बढ़ता चला गया। वहीं टाटा ग्रुप दान देने और सामाजिक हित में काम करने में कभी पीछे नहीं रहा।

The post अंबानी-अडानी नहीं, भारत के इस शख्स ने जीवनभर में दान कर दिए 8 लाख करोड़ रुपये; रतन टाटा से गहरा नाता… appeared first on .

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button