https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नोएडा के परी चौक पर रिश्वत के तौर पर मंगवाई मिठाई, वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सस्पेंड

नोएडा: नोएडा के परी चौक पर ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल महबूब अली ने एक युवक की गाड़ी को रोक लिया और उसकी चेकिंग शुरू की. इसके बाद जब पुलिस वाला उसका चालान करने लगा. युवक कॉन्स्टेबल से चालान न करने की सिफारिश करने लगा. इस दौरान कॉन्स्टेबल महबूब अली ने कार चालक से रिश्वत के तौर पर मिठाई मंगवाई. जब चालक मिठाई लेकर आया, तो कॉन्स्टेबल ने उसे वहां से जाने दिया. यह पूरी प्रक्रिया एक युवक ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली.

इस वीडियो के वायरल होते ही पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया. युवक ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि परी चौक पर रिश्वत में बर्फी मंगवाकर खाते हुए महबूब अली खान ट्रैफिक पुलिस. वीडियो के वायरल होने के बाद DSP ट्रैफिक ने तुरंत कार्रवाई की, महबूब अली को सस्पेंड कर दिया गया और ACP को मामले की जांच के आदेश दिए. DSP ट्रैफिक ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह पहली बार नहीं है जब ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं. हाल ही में, इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक जूस विक्रेता के माध्यम से रिश्वत लेने का एक और वीडियो सामने आया था.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button