https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति

रुड़की भगवानपुर में हुई हिंसा पर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर लगाया एक तरफा कार्रवाई का आरोप

रुड़की भगवानपुर में हुई हिंसा पर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना सभा का आयोजन किया। मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के गांधी पार्क पर आयोजित इस धर्म सभा में सभी धर्मों के सद्गुरु मौजूद रहे व 20 मिनट का सांकेतिक मौन भी रखा गया ।प्रार्थना सभा में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पूरे देश में इस तरह की घटनाओं में हो रही हिंसा पर एक तरफा कार्यवाही की जा रही है भारत में पिछले 10-15 सालों से कुछ विशेष लोगों द्वारा धार्मिक उन्माद वह वोट के पोलोराइजेशन के लिए धर्म के आधार पर झगड़े व इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है राष्ट्र को खतरे में डाला जा रहा है ,यह हर कोई जानता है कि इस तरह की धार्मिक झगड़ों से किसको फायदा होता है। इस बात का विरोध करते हुए कांग्रेस ने आज सर्वधर्म सद्भाव प्रार्थना सभा का आयोजन किया है जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह आदि ने शिरकत की।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button