https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

सरेराह चलती बाइक पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, निकाला जुलूस

भोपाल। शहर की जहांगीराबाद पुलिस ने ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो सरेराह बाइक पर अपने दोस्तो के साथ चाकू लहराते हुए दहशत फैला रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में एक बाइक पर नजर आ रहे तीन युवको में से पीछे बैठै उस युवक को दबोचते हुए उसका इलाके में उसका जुलूस निकाला जो हाथ में चाकू लहराता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस के अनुसार वीडियो में दिख रहे युवक के संबध में मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिंद्रा शोरूम के पास स्लाटर हाउस रोड, जहांगीराबाद पर खड़ा है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान जगदीश अहिरवार पिता गयाप्रसाद अहिरवार निवासी छोला मंदिर भोपाल के रूप में हुई है, जो हम्माली का काम करता है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने उसका इलाके में ही जुलूस भी निकाला।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button