https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

थाना निशातपुरा पुलिस ने 8 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल शहर में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की धरपकड़ हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा दिये दिशा निर्देशो के पालन में श्रीमान पुलिस उपायुक्त जोन-4 जितेन्द्र सिंह पवार तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 मलकीत सिंह व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुरा श्रीमती ऋचा जैन के मार्गदर्शन में निशातपुरा पुलिस नें अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। 
दिनांक- 23/11/2024 को थाना निशातुपरा में मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति एहसान नगर रोड पर नीले रंग के पीठ्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी हेतु लाने वाला है जिसकी सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी रुपेश दुबे द्वारा टीम गठित कर तस्कर के खिलाफ कार्यवाही हेतु, पुलिस टीम को दिशा निर्देश देकर थाने से रवाना किया गया। टीम ने एहसान नगर रोड पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को नीले रंग के पीठ्ठू बैग के साथ घेरा बंदी कर धरदबोचा नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम अजय वाल्मीकि पुत्र मदनलाल वाल्मीकि आयु 30 साल निवासी तिकोनिया मुरार नई बस्ती कालोनी जिला ग्वालियर का होना बताया ।
आरोपी के पीठ्ठू बैग की तलाशी में पुलिस टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा 8 किलो 200 ग्राम कीमती 45000 रुपये का मिला जिसे मौके जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध थाना निशातपुरा में अपराध क्रमांक 1046/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीद्ध कर आरोपी से अवैध मादक पदार्थो के तस्दकरी के स्त्रोतो की पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश दुबे, उनि मातादीन अहिरवार, प्र.आर.1408 मोहन श्रेष्ठ, प्र.आर.277 अभिषेक सिंह, आरक्षक 3406 विनीश यादव, आरक्षक 1888 मनीष उपाध्याय, आरक्षक 1532 जितेन्द्र सिकरवार, आरक्षक 1346 मधुसूदन सिंह चौहान, आरक्षक 87 महेश मालवीय, आरक्षक 3500 मोहन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button