https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

नमो भारत यात्रियों के लिए नई सुविधा, एनसीएमसी कार्ड पर 10% छूट

दिल्ली: नमो भारत में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू की गई है. यात्रा के दौरान नेसनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का इस्तेमाल कर यात्रा पर 10 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते है. इस योजना के तहत यात्री टिकट खरीद पर प्रति रुपये का एक अंक प्राप्त कर सकते है. एनसीआरटीसी (NCRTC) की तरफ से लॉन्च किए गए लॉयल्टी प्वाइंट प्रोग्राम का विस्तार किया गया है. 

NCMC कार्ड पर छूट और अंक योजना
वहीं इस प्रोग्राम के अंदर नमो भारत मोबाइल ऐप के माध्यम से खरीदे हुए टिकट पर छूट प्रदान की जा रही है. वहीं यात्री NCMC कार्ड की बदौलत प्रत्येक रुपये पर एक अंक अर्जित कर सकेंगे. प्रत्येक एक अंक का मूल्य 10 पैसे है, जो कि यात्री के NCMC खाते में जमा किए जाएंगे. उदाहरण के लिए आपको बता दें कि कोई यात्री अगर 500 रुपये खर्च करता है तो उसके NCMRC खाते में 500 अंक जमा हो जाएंगे. यह छूट किसी भी NCMRC कार्ड पर उपलब्ध है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button