उत्तराखंड
Trending

मूसलाधार बारिश से रिस्पना नदी उफान पर : देखें वीडियो

देहरादून में रविवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सुबह तक जारी रही। रात भर बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होती रही। सरखेत में बादल फटने की घटना को अभी कुछ ही दिन हुए थे और रविवार रात मानसून ने एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखाया। सुबह ही से ही लोगों के मन में आशंका हो रही थी कि कहीं कुछ अनिष्ट ना हुआ हो और सुबह ही लोगों को सूचना मिली कि राजपुर के काठबंगला में एक बच्चे समेत तीन लोग मकान ढहने की वजह से दब गए हैं। तुरंत ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। तेज मूसलाधार बारिश होने की वजह से रिस्पना नदी में भी उफान आ गया। रिस्पना का जलस्तर बढ़ने से आसपास रहने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। देखें  वीडियो

AIIMS ऋषिकेश में PICU वार्ड का शुभारंभ

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button