मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में बेडू ग्रूप के सदस्यों ने भेंट की और इगास पर्व पर राजकीय अवकाश घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने बेडू ग्रुप के प्रयास की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की #vocalforlocal मुहिम को सार्थकता बताया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इगास पर्व की सार्थकता तभी है जब हम इस पर्व को अपनी संस्कृति, प्रकृति और उत्पादकता से जोड़ें। बेडू ग्रूप स्थानीय उत्पादों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है।
न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।