https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
entertainment

‘तनु वेड्स मनु 3’ की लीड एक्ट्रेस का नाम आया सामने, कंगना रनौत की जगह कौन ?

Kangana Ranaut ने बॉलीवुड में कई तरह के रोल्स से अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके फैंस को इस फिल्म की रिलीज के काफी इंतजार है, जो कि फिलहाल अधर में लटकी है। कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। यह पूरी तरह से पॉलिटिकल ड्रामा आधारित फिल्म है, जो कि 1975 के आपातकाल पर आधारित है। हालांकि, रिलीज से कुछ दिन पहले ही इस मूवी की रिलीज पर पूर्णविराम लगा दिया गया। फैंस इस फिल्म की रिलीज के साथ ही कंगना की एक सुपरहिट फिल्म के सीक्वल के भी इंतजार में हैं, जिसका नाम – 'तनु मनु वेड्स 3' है।

'तनु वेड्स मनु 3' पर आई अपडेट
'तनु वेड्स मनु' के दोनों पार्ट्स जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। आर माधवन के साथ कंगना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं, अकेले कंगना की अदाकारी भी इस पूरी मूवी में चार चांद लगा पाने में कामयाब साबित हुई। दो सक्सेसफुल पार्ट्स के बाद अब फैंस को तीसरे पार्ट का इंतजार है, जिस पर डायरेक्टर आनंद एल राय ने अपडेट दी है । इंटरव्यू में आनंद एल राय ने कन्फर्म किया है कि 'तनु वेड्स मनु 3' जरूर बनेगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना ही होंगी या कोई और। साथ ही इस बात की भी जानकारी दी कि फिल्म कब तक रिलीज हो सकती है। 

कंगना के साथ रिलीज होगी फिल्म
आनंद एल राय ने कहा कि उन्होंने 'तनु वेड्स मनु 3' के लिए उन्होंने कुछ तय कर रखा है, लेकिन उसे अस्तित्व में लाने के लिए कुछ समय लगेगा। उन्होंने यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म कंगना के साथ ही बनेगी। आनंद एल राय ने कहा कि कंगना के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी है और वह उनके साथ काम करना पसंद करते हैं। 'तनु वेड्स मनु' फ्रेंचाइजी को हिट बनाने में कंगना का बड़ा रोल है।

कब तक होगी रिलीज?
फिल्म की रिलीज पर आनंद एल राय ने कहा कि इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा यह फिल्म बनेगी, लेकिन कब रिलीज होगी, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button